जिम्प पायनियर स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। जिम्प पायनियर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और श्रीकृष्ण वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं को प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने अतिथि का आभार जताया। आयोजन ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जिम्प पायनियर स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.