चंदौली, अगस्त 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की चल रही खेल प्रतियोगता के अंतर्गत शु्क्रवार को पीडीडीयू नगर के इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर में मंडल स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता के 17 वर्षीय बालक वर्ग में जौनपुर की कुमारी संजना पटेल, चंदौली के आर्यन और वाराणसी के आदित्य राय, समीर राय, विकास राजभर और हिमांशु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 वर्षीय आयु वर्ग में गौतम यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि जिम्नास्टिक ऐसी खेल विधा है, जिसे बचपन से ही सीखना आवश्यक है। इसमें एकाग्रता, तीव्रता और संतुलन बनाए रखने की क्षमता का विशेष महत्व है। जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रदेशीय प्...