जिम्नास्टिक और हैंडबॉल के ट्रायल की तिथियां घोषित
बागपत, सितम्बर 21 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सीनियर पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 21 सितंबर को मिनी स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 22 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में होगी। उन्होंने बताया कि सीनियर महिला और पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम बागपत में होंगे। दोनों वर्गों के मंडल स्तरीय ट्रायल 7 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होंगे। महिला हैंडबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.