रुद्रपुर, जनवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑल एज ग्रुप इंडिविजुअल एवं ग्रुप रिदमिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 के आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता 2 से 5 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महालुंगे-बालेवाड़ी में आयोजित होगी। मंगलवार को जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र अमैच्योर जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की मेजबानी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर की सभी संबद्ध राज्य इकाइयों एवं जिम्नास्टिक्स संघों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता से पूर्व 1 फरवरी की शाम को ओरिएंटेशन मीटिंग होगी। इसी दिन सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का आगमन, पंजीकरण एवं अभ्यास सत्र हो...