बरेली, मई 11 -- बरेली बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की बैठक कोहाड़ापीर स्थित हेल्थ क्लब में हुई। बैठक में जिम और हेल्थ क्लब संचालकों ने समस्याओं के साथ हालिया घटनाओं से जिमों की बिगड़ी छवि सुधारने पर मंथन किया। बिजली बिल, लाइसेंस, जगह की कमी और बढ़ते खर्चों जैसे मुद्दों पर खुलकर बात हुई। जिम मालिकों ने कहा कि फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक सहयोग जरूरी है। हाल में ही हुई रेप की घटना पर भी चर्चा हुई। संरक्षक परवेज मियां ने कहा कि कुछ जिम संचालकों पर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी जैसे आरोपों की वजह से पूरे फिटनेस सेक्टर की छवि प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- फिटनेस प्वाइंट का सैम खान ने किया उद्घाटन महासचिव विपिन बाबा ने सभी जिम संचालकों से कानून के दायरे में रहकर काम करने और नैतिकता व अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया। अध्यक्ष ...