जिमखाना क्लब में आज से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के जिमखाना क्लब रिसोर्ट सभागार में रविवार से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की अमृतधारा बहेगी। स्वर्गीय रामचंद्र रूंगटा की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ रविवार को सुबह 10 बजे भव्य मंगल कलश शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा का संचालन रामगढ़ मारवाड़ी युवा मंच और रामगढ़ मारवाड़ी चेतना समिति के सहयोग से किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथाव्यास और भागवत मर्मज्ञ पूज्य आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: भगवान की लीलाओं का श्रवण करने से जीवन में आती है सकारात्मकता : पंडित प्रकाश चंद्र शास्त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.