पाकुड़, जून 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने जिला परिषद सदस्य हंजला शेख को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हंजला शेख के खिलाफ वर्ष 2019 में एक अवैध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच और सुनवाई के दौरान उनके कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े होने के आरोप भी सामने आए थे। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 12 गवाहों को पेश किया था। सुनवाई पूरी होने के बाद अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने हंजला शेख को दोषी करार देते हुए क...