चतरा, जनवरी 8 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी प्रखण्ड में 15वें वित्त आयोग मद से निर्मित शहरजाम गांव में शमशान सेड निर्माण का उद्घाटन जिप सदस्य सरिता देवी ने किया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, पंचायत समिति सदस्य लोकेश रजक, अभिकर्ता मुकेश साव, अनिल साव, हदीश मियां, श्रवण, ललन, योगेंद,्र हीरामन बैठा, विश्वनाथ, प्रेम रजक, सुनील दांगी, मंटू साव समेत अन्य उपस्थित थे। मालूम हो की श्मशान सेड निर्माण से लोगो को सहूलियत होगी, आमजनों ने जिप सदस्या के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिप सदस्या सरिता देवी ने कहा कि क्षेत्र का चंहुमुखी विकास मेरी प्राथमिकता है। हर क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हूँ, सरकार की ओर से राशि के अभाव के कारण विकास की गति धीमी है। हम हरसंभव प्रयास कर रहे है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.