दुमका, अप्रैल 7 -- दुमका। बाल विकास परियोजना के द्वारा दुमका अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को अंचलाधिकारी अमर कुमार और जिला परिषद सदस्य जयंत जयंती ने संयुक्त रुप से पालना घर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि इस पालना घर में बच्चों के समुचित देखभाल की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस पालनाघर में बच्चों के लिए खेलकूद की सामग्री, विश्राम की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पोषण युक्त आहार, शौचालय एवं साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था की गई है। इसमें बच्चों की देखभाल करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी होंगे जो उनकी जरुरतों का ध्यान रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.