जिप सदस्य ने विभिन्न गांव का किया दौरा
सिमडेगा, मई 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। जिप सदस्य अजय एक्का शनिवार को प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत के डेम्बुटोली, हाडिंगहोड़े, बारबेडड़ा, चैलीटोली सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी।मौके पर ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में आज भी सड़क की स्थिति जर्जर है। जिससे बरसात के दिनों में आवागमन काफी प्रभावित होता है। वहीं पेयजल एवं बिजली की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस पर जिप सदस्य ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा जल्द समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.