बोकारो, जून 22 -- खेतको। 15वें वित्त आयोग जिला परिषद अंतर्गत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पुटकडीह अलगडा रोल टांड़ में स्नान घाट का निर्माण जिला परिषद की अनुशंसा से सोमवार को जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने किया। कहा कि अपने कार्यकाल में जितना भी मद दिया जा रहा है, प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हालांकि हमारा क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है, इसलिए अन्य जगहों की अपेक्षा विकास काफी कम है। गंगा तुरी, देवेंद्र कुमार महतो, बाबूदास मुर्मू, राधेश्याम हेम्ब्रम, लालदेव हेम्ब्रम, राजेश कुमार ठाकुर, कौशल्या देवी, फुलमनी देवी, सर्जी देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...