रामगढ़, फरवरी 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढ़ा पंचायत के कुर्रा गांव में बुधवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। डाड़ी भाग एक के जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर और शिलापट का अनावरण करके शिलान्यास किया। इसके बाद जिप सदस्य ने कहा जिला परिषद मद से 640 फिट पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। इससे गांव के लोगों को सुविधा होगी। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, बसंत प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि बसंत सोरेन,बासु महतो, ईश्वर गंझू, चंद्रिका गंझु, अमृत महतो, बिरेन्द्र गंझु, रामेश्वर गंझू, सचिन गंझू, मनोज गंझु, संजय सोरेन, रितेश सोरेन, बिजली गंझू, निमन टोप्पो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.