जिप सदस्य ने जनसमस्या को लेकर विधायक को सौंपा मांगपत्र
कटिहार, मई 22 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि जिप सदस्य गुलजार आलम ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक संगीता देवी को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पुल, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की। सौंपे गए मांग पत्र में काज़ीटोला से मुख्य सड़क तक चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा जबदपुर घाट पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग भी की गई। वहीं जबदपुर, जाताहार, मथुरापुर एवं बाड़ियोल नदी किनारे कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग कराने की आवश्यकता बताई गई। आबादपुर बिजली फीडर को स्थानांतरित करने, क्षेत्र संख्या-26 के सातों पंचायतों में बंद पड़े नल-जल योजना को अविलंब चालू कराने तथा पंचायत कर्मियों की पंचायतों में नियमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.