जिप सदस्य ने गोदाम निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन
घाटशिला, मई 13 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काशिदा लैम्पस में मंगलवार को 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया तारामणि मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। काशिदा पंचायत भवन के निकट बनने वाले इस गोदाम का निर्माण समेकित सहकारी विकास परियोजना रांची की ओर से किया जाएगा। इसकी प्राक्कलित राशि 23 लाख रुपए है। योजना के संवेदक मैक्स कंस्ट्रक्शन है। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में लैम्पस को सक्रिय करने की योजना है। इससे स्थानीय किसानों एवं व्यापारियों को लाभ मिलेगा। मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप दे, इंद्रजीत मुंडा, सपन मुंडा, अमर सिंह पूर्ति, सुखलाल हांसदा, रोशन पूर्ति समेत अनेक लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भवानीपुर में 26 लाख रुपये की लागत से बनेगा कलामंच
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.