गिरडीह, दिसम्बर 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल पर जरमुन्ने गांव में साढ़े पांच सौ फीट पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। 15 वें वित्त आयोग निधि मद से निर्माण कार्य किया जाएगा। जिप सदस्य के द्वारा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि पौने आठ लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इमली पेड़ से श्मशान घाट जाने वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच सौ फीट सड़क का पीसीसी के तहत निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को श्मशान घाट व नदी जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने की अपील की है। मौके पर उपस्थित उप मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.