घाटशिला, अप्रैल 11 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों को पशुधन विकास योजना के तहत बकरा वितरण किया गया। 10 किसानों के बीच 80 बकरी और 20 बकरा का वितरण किया गया। एक किसान को 8 बकरी और 2 बकरा दिया गया। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सिंकेश यादव ने कहा कि किसानों को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कभी बत्तख चूजा, सुअर, बकरा-बकरी का वितरण करती है। वितरण समारोह में जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पशुधन का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, झामुमो के विकास मजूमदार, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू , अंकुर कावड़ी, मदन दलाई, मेघराय बेसरा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...