धनबाद, फरवरी 23 -- कांड्रा एवं लोहापट्टी पंचायत के तीन अलग-अलग जगहों पर जिप सदस्य आशा देवी ने तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उक्त योजनाओं में कांड्रा के नुतन बांध में घाट का निर्माण, कल्याणपुर कर्माटांड़ बस्ती तथा लोहापट्टी के हीरक रोड के समीप डीप बोरिंग कर सोलर आधारित जलमीनार का अधिष्ठापन शामिल है ।मौके पर कांड्रा के पंसस सुभाष चंद्र महतो, भक्तु महतो, बाउल बाउरी, अशोक महतो, उत्तम बाउरी, किशोर महतो, राहुल यादव, उषा देवी, मोनिका देवी, बिजली देवी, अतिका देवी, मंजुड़ा देवी, पुथू देवी, काजली देवी, रेणुका देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.