रांची, मार्च 19 -- चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड के करकट पंचायत स्थित माहेर आश्रम में 15वीं वित्त (जिला परिषद) मद से निर्मित जलमीनार का उद्घाटन गुरुवार को जिप सदस्य आशुतोष तिवारी ने किया। इस दौरान आश्रम के नन्हें बच्चे भी मौजूद रहे, जिनके बीच इस योजना को लेकर खास उत्साह देखा गया। मौके पर आशुतोष तिवारी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर व्यक्ति का अधिकार है और खासकर बच्चों के लिए इसकी उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलमिनार बनने से आश्रम में रहने वाले बच्चों को शुद्ध पानी मिल सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।19 मार्च चान्हो 1 पी : चान्हों में गुरुवार को जलमिनार का उद्घाटन करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.