किशनगंज, मार्च 9 -- बिशनपुर। निज संवाददाता पवित्र महीना रमजान के मौके पर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के द्वारा इफ्तार पार्टी के आयोजन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को कोचाधामन प्रखंड के क्षेत्र संख्या 10 के जिला परिषद सदस्य ई नासिक नदीर ने अपने पाटकोई पंचायत के बिरवा स्थित निज आवास पर रमजान माह के पाक मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम,स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इस दौरान जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने कहा कि इफ्तार पार्टी आपसी प्रेम,भाई चारे को बढ़ाता है । इफ्तार पार्टी के बाद रोजेदारों के द्वारा सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हुए मुल्क में अमन,चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...