गिरडीह, जनवरी 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां भाग 2 के जिप सदस्य नाजिया खातून ने गड़गी, काला पत्थर स्थित विभिन्न टोला-मोहल्लों में जाकर गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। कम्बल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखी। मौके पर नाजिया खातून ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। इस दौरान झामुमो नेता इमरान अंसारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.