पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने शहर के एक होटल में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर जिला परिषद अध्यक्ष और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। पिंकी मंडल ने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं में भारी कमीशनखोरी और अध्यक्ष की उदासीनता के कारण जिले का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। ​प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पिंकी मंडल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आने वाली राशि में खुलेआम बंदरबांट हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​किसी भी विकास कार्य के लिए योजना राशि का 10% हिस्सा पहले ही काट लिया जाता है। ​इसके अतिरिक्त 9% राशि ऑफिस के नाम पर ली जाती है। ​अध्यक्ष द्वारा केवल 'टेंडर मैनेज' करने पर ध्यान दिया जाता है, जबकि धरातल पर जनता समस्याओं से जूझ रही है। कहा कि जनसमस्याओं को लेकर जब अध्यक्ष से संपर्क करन...