हजारीबाग, अप्रैल 9 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पूर्वी की जिप सदस्य रेणु देवी के पिता हरिहर प्रसाद मेहता उम्र 75 वर्ष का निधन गुरुवार को दरिया स्थित उनके आवास पर हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दरिया मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी सारो देवी, पुत्री रेणु देवी तथा पुत्र पंकज कुमार मेहता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.