जिप सदस्य के नाम का दुरुपयोग कर पीजी पोर्टल पर झूठी शिकायत
गिरडीह, जून 25 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया मध्य के जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय ने सरिया थाना में गुरुवार को एक आवेदन देकर जांच करते हुए उस अज्ञात व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है जिसके द्वारा उनके नाम, पद एवं मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर पीजी (पब्लिक ग्रीवांस) पोर्टल पर गलत शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सरिया थाना में लिखित आवेदन देकर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह वर्तमान में जिला परिषद सदस्य के पद पर निर्वाचित हैं। उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम, पद और मोबाइल नंबर का उपयोग कर पीजी पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज की गई है। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने थाना पहुंचकर जांच की, जहां पता चला कि उनके नाम से तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबरों के तहत शिकायतें दर्ज की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.