जिप सदस्य और उनके पति से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फौजी कार्रवाई की धमकी
रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगड़ी प्रेम नगर में रहने वाले जिला परिषद सदस्य और उनके पति बजरंग महतो से व्हाट्सऐप पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बजरंग महतो ने आवेदन में कहा कि 21 मई को उनके और उनकी पत्नी के व्हाट्सऐप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा हुआ था कि दो दिन के भीतर 50 लाख की रंगदारी नहीं दी गई तो उनके विरुद्ध फौजी कार्रवाई की जाएगी। फोनकर्ता ने खुद को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का बताया है। इधर, नगड़ी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम फोनकर्ता के डिटेल खंगाल रही है। हालांकि, अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.