जिप सदस्यों, प्रमुख और उपप्रमुख को प्रशिक्षण दिया गया
पटना, जून 10 -- पटना जिले की सभी पंचायतों में होनेवाले विकास कार्यों को लेकर जिला परिषद सदस्यों, प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों से लेकर जनसंपर्क पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण समाहरणालय परिसर स्थित विकास भवन में दिया गया। प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केंद्र के वित्त समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की ओर से दिया गया। उन्होंने सदस्यों को बताया कि 16वें वित्त आयोग की ओर से जल्द ही राशि का आवंटन होना है। 15वीं की तुलना में इस बार राशि में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जनसंख्या अधिक होने से पटना जिले को अन्य जिले की तुलना में राशि भी अधिक मिलेगी। उन्होंने योजनाओं के चयन और उसको अपलोड करने की विधि की जानकारी दी।इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता और उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.