मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला परिषद की बैठक शनिवार को जिप सभागार में अध्यक्षा रीना देवी की अध्यक्षता में हुई। विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने वाले एक दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उनके विरुद्ध संबंधित विभागों के प्रधान सचिव से कार्रवाई की अनुशंसा किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके पूर्व बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ जिप पार्षदों ने विगत बैठकों में पारित प्रस्तावों का क्रियान्वयन नहीं होने की बात कह हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की प्रक्रिया केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.