जिप पार्षद पति हत्याकांड में शामिल लाइनर धराया
सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- डुमरा। जिला पार्षद के पति बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले केथरिया गांव निवासी अनमोल कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एसपी अमित रंजन ने की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम अनमोल से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। हत्याकांड के बाद से ही पुलिस लगातार संदिग्धों और मुख्य आरोपितों के संपर्क में रहने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपित त्रिभुवन कुमार और मो. एजाज से जुड़े लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और टावर डंप को खंगाला। तकनीकी जांच से मिले सुराग के आधार पर पुलिस अनमोल कुमार तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया。 यह भी पढ़ें- मुख्य आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.