धनबाद, जून 21 -- पुराना बाजार पानी टंकी स्थित दुकान नंबर ए-66 की मरम्मत का कार्य शनिवार को किया जा रहा था, जिसे जिला परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद करा दिया। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक मुनीलाल चौरसिया की मृत्यु के बाद से दुकान डेढ़ महीने से बंद पड़ी थी। उनके परिवार के लोग दुकान खोलकर मरम्मत का कार्य करा रहे थे। इसकी सूचना लोगों ने जिला परिषद कार्यालय में बैठे अधिकारी को दी। लोगों ने कहा कि दुकान की मरम्मत कराकर उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। सूचना मिलते ही शनिवार को जिला परिषद की टीम पहुंची और काम बंद कराकर पूछा कि किसके आदेश से दुकान खोली है। यह भी पढ़ें- जिला परिषद अध्यक्ष ने उठाए गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग परिजनों ने बताया कि डीडीसी के आदेश के बाद दुकान खोलकर मरम्मत कार्य करा रहे हैं। इसी बीच टीम ने डीडीसी से दूरभाष पर बात...