जिप के पूर्व सदस्य पर किया हमला दूसरे को अगवा करने का आरोप
दरभंगा, जून 6 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आगामी 10 जून को होने वाली बैठक से पहले जिले की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को पंडासराय गुमटी के पास हुई हिंसक घटना ने जिला परिषद चुनाव को लेकर चल रही जोड़-तोड़ की राजनीति को नया मोड़ दे दिया। घटना में एक पूर्व जिप सदस्य के साथ मारपीट करने, जबकि एक अन्य जिप सदस्य को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार बहेड़ी क्षेत्र के जिप सदस्य डॉ. मो. सुभान तथा जाले क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मोसर्रत फातिमा के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिप सदस्य हबीबुल्लाह हाशमी दरभंगा आ रहे थे। यह भी पढ़ें- जिप के पूर्व सदस्य पर किया हमला दूसरे को अगवा करने का आरोप इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.