हाजीपुर, अप्रैल 11 -- गोरौल,संवाद सूत्र। चुनावी रंजिश को लेकर जिला पार्षद रुबी देवी के घर पर असामाजिक तत्वों ने धावा बोलते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए कई सामान लेकर चलते बने। हालांकि जिला पार्षद रूबी कुमारी एवं उनके पति संजीत कुमार उड़िसा के जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा पर गयी हुई हैं। घर पर उनके वृद्ध ससुर सत्यनारायण साह एवं सास थी। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग आ धमके और हमला कर दिया। इस मामले में सोंधो रत्ती निवासी जिला पार्षद के ससुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग हाथ में लाठी डंडा, लोहे का रॉड के अलावे धारदार हथियार लेकर शुक्रवार को उसके घर पर आ धमके और घर में घुसकर तोड़ फोड़ करने लगे। मना करने पर सभी ने धमकी दिया कि तुमको जान से मारकर फेंक देंगे। सभी ने मिलकर घर पर रखे सामान लुट कर ले गए। जिला पार्ष...