जिप उपाध्यक्ष ने नीट में सफल छात्रा वंशिका को किया सम्मानित
चतरा, जुलाई 24 -- चतरा, संवाददाता। चतरा जिले के पूर्व सैनिक शिवकुमार सिंह की पुत्री वंशिका ने नीट परीक्षा में 4174वीं रैंक हासिल कर चतरा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने अपने आवास पर वंशिका को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि वंशिका की सफलता मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.