पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर। झारखंड सरकार के मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. सोनू सरल, सहज, शालीन और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और अपने संघर्ष, मेहनत तथा संगठन के प्रति समर्पण से महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। उनका कार्यकर्ता से मंत्री तक का सफर नई पीढ़ी के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा। यह भी पढ़ें- दिवंगत मंत्री सुदिव्य के आकस्मिक निधन पर झामुमो ने शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जनहित और विकास के...