गिरडीह, मार्च 21 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के दोंदलो में स्नान घाट निर्माण की स्वीकृति मिली है। जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव की पहल पर निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। गांव स्थित खादगढ़ा तालाब में स्नान घाट का निर्माण किया जाएगा। जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव के द्वारा शुक्रवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांगों एवं उनकी सुविधा के लिए स्नान घाट निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई गई है। बताया कि 15 वें वित्त आयोग अनुदान मद से 3 लाख 90 हजार रुपए की लागत से स्नान घाट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने की अपील की है। साथ ही समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया है। जिप उपाध्यक्ष यादव ने कहा कि फंड के अभाव में इलाके में समुचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.