दुमका, अप्रैल 13 -- रानेश्वर प्रखंड के सादीपुर पंचायत के जयपहाड़ी तथा दक्षिणजोल पंचायत के चोपाबथान गांव में कृषि सह सहकारिता विभाग के द्वारा बन रहे लैम्पस गोदाम का रविवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में जिला परिषद उपाध्यक्ष दुमका सह निदेशक पार्षद सिदो कान्हू वन उपज एवं सहकारी संघ झारखंड प्रदेश रांची और जिला परिषद सदस्य रानेश्वर विमान सिंह शामिल थे। निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण के बाद पाया गया कि संवेदक द्वारा कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। कार्य स्थल पर संवेदक के कोई कर्मचारी नहीं पाए गए। ठेकेदार की इस मनमानी पर उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य काफी नाराज हुए। उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी किसान लाभकारी काम चला रही है, उसमें इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लैम्पस के गोदाम का सीधा संबंध किसान से है। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.