लातेहार, मई 21 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड की रजवार पंचायत के ग्राम कुरियामखुर्द में गुरुवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने 15वें वित्त आयोग योजना के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके पति प्रवीण कुमार सिंह, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर की गई। शिलान्यास की गई योजनाओं में चार मुहान से गमहेल थान तक नाली निर्माण कार्य व बड़काबांध मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से गांव में जल निकासी, स्वच्छता व सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनीता देवी ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- जिप उपाध्यक्ष ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास उन्होंने संवेदकों को गुणवत्...