चक्रधरपुर, मई 25 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर क्षेत्र की शहरी जलापूर्ति योजना तीन वर्षों से बंद पड़ी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह झामुमो मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव ने उपायुक्त को ज्ञापन एक मांग पत्र सौंप कर इसे अविलंब चालू कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि योजना बंद रहने से हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- जलापूर्ति योजना के लिए बिजली आपूर्ति बहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...