जिप अध्यक्ष व बहेरा के मुखिया होंगे राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित
बांका, मई 21 -- बांका, एक संवाददाता। आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह 2025 में बांका जिले के जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बांका जिले से जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बांका प्रखंड की बहेरा पंचायत के मुखिया ऋषिकांत साह को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में देशभर से चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्तरों की पंचायत राज संस्थाओं से जुड़े चयनित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भाग लेंगे। बताया गया कि इस समारोह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.