दरभंगा, मई 1 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डॉ. अंबेडकर सभागार में जिप अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ पार्षदों का गहरा रोष दिखा। जिप अध्यक्ष उपस्थित पार्षदों में से एक भी मत हासिल नहीं कर सकी। चर्चा के दौरान पार्षदों ने तीखे शब्दों जा प्रयोग करते हुए उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप था कि अध्यक्ष ने पंचायती राज अधिनियम की खुलेआम अवहेलना की।

पार्षदों के आरोप नियमित बैठकों को उनकी ओर से जानबूझकर टाला गया। विकास योजनाओं के वितरण में पक्षपात और अपारदर्शिता बरती गई तथा जिला परिषद की संस्थागत गरिमा को लगातार क्षति पहुंचाई गई। कई पार्षदों ने यह भी कहा कि अध्यक्ष का कार्यकाल मनमानी, प्रशासनिक अराजकता और जवाबदेही से बचने का उदाहरण बन गया था, जिससे जनहित के कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

मतदान प्रक्रिया...