जिप अध्यक्ष ने सौर चालित डीप बोरिंग की रखी नींव
बोकारो, जून 17 -- गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत भोलाडीह गांव में ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति बोकारो के सीएसआर मद से सौर चालित डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया। कहा कि भोलाडीह की महिलाओं की मांग और प्रस्ताव के आलोक में ओएनजीसी द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति दी गई है। इस योजना के धरातल पर उतरने से भोलाडीह गांव सहित आसपास के टोले-मुहल्लों में गर्मी के दिनों में होने वाली पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। यह डीप बोरिंग चौबीसों घंटे पानी उपलब्ध कराएगा तथा बिजली बिल की भी आवश्यकता नहीं होगी। ओएनजीसी से आग्रह किया कि गोमिया की कुछ पंचायतों को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित कर व्यापक विकास कार्य किए जाएं, जिससे ग्रामीणों का संस्था पर विश्वास और मजबूत हो तथा बोकारो सहित पूरे देश म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.