जिप अध्यक्ष ने महिलाओं को किया सम्मानित
सिमडेगा, मार्च 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टूटीकेल गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने महिलाओं को सम्मानित किया। यहां रोस प्रतिमा सोरेंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी। उनके आगमन पर उपस्थित महिलाओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।मौके पर रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय और समाज सेवा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। जरूरत है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.