चतरा, जनवरी 29 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जिला परिषद डाक बंगला परिसर में बने नवनिर्मित दुकानों का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान, शांति देवी और निशि कुमारी शामिल हुई। इस दौरान जिप अध्यक्ष ममता कुमारी के द्वारा पिता काटकर जिला परिषद मध्य से बने 20 नवनिर्मित दुकानों का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि इन दुकानों के निर्माण से क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए जिला परिषद मद से अन्य कई योजनाओं का निर्माण कराए जाने की बात भी जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया। इस मौके पर जिला परिषद के जेई अनंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.