धनबाद, अप्रैल 25 -- महुदा। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने शुक्रवार को महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नवनियुक्त पूजा रानी को उसके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने पुजा रानी को शॉल ओढ़ाकर, गुलदस्ता एवं कलम डायरी देकर सम्मानित किया। शारदा सिंह ने कहा कि महिला पर्यवेक्षिकाएं आंगनबाड़ी सेवाओं के मार्गदर्शन, निरीक्षण और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। उन्हें विश्वास है कि पूजा रानी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। मौके पर जिप सदस्य आशा देवी, एएनएम ऐनी रंजीता कुंकल, कल्पना दास, बहन पूनम देवी, पिता माणिक चन्द्र दास, मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर उर्फ बॉबी महेता, रोमी वर्णवाल, अशोक सिंह, सुजीत दास, अमित सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विभावि छात्रा की नियुक्ति हुई झारखंड सरकार के महिला बाल विकास परियोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.