जिप अध्यक्ष ने डीएम से क्षेत्र के विकास पर की चर्चा
भागलपुर, अप्रैल 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। अध्यक्ष ने मुलाकात के दौरान जिले की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने क्षेत्र में चल रहीं प्रमुख समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष के साथ रहे सबौर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल ने ममलखा पंचायत अंतर्गत चांयचक एवं मसाढ़ू गांव में गंगा नदी के लगातार हो रहे कटाव की गंभीर समस्या को विस्तार से जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। पार्षद जयप्रकाश मंडल ने बताया कि कटाव के कारण स्थानीय लोगों की जमीन एवं आवास पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- जिप सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.