भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल ने रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई में अनियमितता और विभागीय स्तर पर लापरवाही की शिकायत डीएम और सिविल सर्जन से की है। अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र में कई अनियमितता पाईं। सुबह 9.52 बजे तक ओपीडी का कार्य शुरू नहीं किया गया था और एक ही डॉक्टर उपस्थित थे। साफ-सफाई का कार्य भी सही से नहीं हुआ था। बाथरूम में मेडिकल कचड़ा पड़ा हुआ था। रोगी के बेड पर साफ चादर नहीं बिछा था। साफ किए चादर में खून का धब्बा स्पष्ट रूप से दिख रहा था। यह भी पढ़ें- खजौली में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच, अनियमितता उजागर सुपरवाइजर उपस्थित नहीं थे। हेल्थ मैनेजर से लॉगबुक और स्टॉक रजिस्टर की मांग की गई लेकिन उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। शौचालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.