जिप अध्यक्ष के प्रयास से पाथरगड़िया जलापूर्ति योजना चालू
धनबाद, अप्रैल 15 -- पिछले दो महीने से बंद पाथरगड़िया ग्रामीण जलापूर्ति योजना को मंगलवार को चालू किया जा सका। इस योजना के चालू होने से लगभग 12 गांवों के लोगों को भीषण जल संकट से राहत मिली। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने मोटर की मरम्मत और कर्मियों के मानदेय भुगतान से संबंधित समस्या के समाधान की दिशा में पहल कर जलापूर्ति बहाल कराई गई। मौके पर राजीव सिंह, कार्तिक महतो, दुर्गा सिंह, मनोज महतो, संजय सिंह, राधेश्याम महतो, राज कुमार महतो, आनंद महतो, प्रदीप दास, टिंकू दास, राजेश सिंह, मुकेश आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- प्रखंड के सभी पंचायतों में खराब जलमीनार की नहीं हुई मरम्मत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.