बांका, मार्च 29 -- बांका, वरीय संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को आयोजित बैठक में स्वतः ही निष्प्रभावी हो गया। निर्धारित समय पर एक भी जिला पार्षद बैठक में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही राजेंद्र यादव की अध्यक्ष पद की कुर्सी फिलहाल सुरक्षित हो गई है और वे पूर्व की तरह अपने पद पर बने रहेंगे। जानकारी के अनुसार जिले के 18 जिला पार्षदों ने लिखित रूप से जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने तथा इस संबंध में बैठक बुलाने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त (डीडीसी) उपेंद्र सिंह द्वारा शनिवार को इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। हालांकि निर्धारित समय तक एक भी जिला पार्षद बैठक में शामि...