सिमडेगा, जनवरी 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के केरिया पंचायत के चीरोबेड़ा और देवबहार में डीप बोरिंग एवं जालमीनार का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि लाखों की लागत से बने जल संरचनाओं से आज तक किसी भी ग्रामीण के घर एक बूंद पानी नहीं पहुँच पाया है। नतीजतन ग्रामीण आज भी कुआँ और डाड़ी के पानी पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जो कि गरमी के दिनों में सुख जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक की लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों ने हर संभव नया बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से खिलवाड़ करने वाले दोषी संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा और जिप सदस्य कृष्णा बड़ाईक सहित काफी संख्या में ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.