दरभंगा, जून 7 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू खाजासराय मोहल्ले में जिला पार्षद पति के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आरएस टैंक नवटोलिया की रहने वाली जिला परिषद सदस्य रेणु देवी की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इसमें उन्होंने कहा है कि अपने साथी हबीबुल्लाह हाशमी के साथ बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी में अपने मित्र मो. सुभान से मिलने के लिए गई थी। फिर वहां से हम सभी लोग सुभान के साथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कुछ निजी कार्य से लहेरियासराय डॉक्टर साहेब के यहां जा रहे थे। यह भी पढ़ें- जिप के पूर्व सदस्य पर किया हमला दूसरे को अगवा करने का आरोप जब मैं पंडासराय स्थित 19 नंबर गुमती पार कर थोड़ी दूर आगे बढ़ी कि एक बाइक चालक ने आगे से मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक दिया। फिर ...