मुजफ्फर नगर, जून 2 -- जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के आवास पर पहुंचे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत किया गया। जहां पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जारी विकास योजनाओं के प्रचार प्रसार पर चर्चा की गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल के आवास पर पहुंचे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत करते हुए उन्हें शुकतीर्थ दर्शन का एक चित्र भेंट किया गया जहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत को सुनिश्चित करने प्रदेश में जारी विकास योजनाओं के प्रचार प्रसार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की गई विधानसभा अध्यक्ष ने समस्याओं के निवारण व क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया। यह भी...