प्रयागराज, अप्रैल 2 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के बसहरा गांव में सड़क निर्माण के दौरान जिपं सदस्य और ठेकेदार पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मेजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, विधायक रागिनी सोनकर ने जिपं सदस्य के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार की शाम एडिशनल सीपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मिलकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।बसहरा गांव में जिला पंचायत निधि से सड़क का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार के मुंशी शिवम सिंह ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में जिपं सदस्य दशरथ लाल सोनकर की कमीशन की मांग कर रहे थे। इसका विरोध करने पर जिपं सदस्य और उनके पक्ष के लोगों ने मारपीट की। कमीशन मांगने का ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्...